मेष राशि : सभी आवश्यक कार्य निपटा लें

आज का दिन आपके लिए खास है। अतः प्रयास करके सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। आज आपको परेशानी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा। अच्छे परिणाम के लिए सोमवार को रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि : खानपान पर विशेष नियंत्रण रखें

आज सितारे बता रहे हैं कि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्‍या पैदा हो सकती है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला और साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्च होगा जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन राशि : आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा

आज का दिन आपके लिए शुभ है। ग्रहों की शुभ दशा की वजह से आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। आज आपको ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है।

कर्क राशि : अचानक से कोई खर्च आ सकता है

आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। सायंकाल से रात्रि तक पुत्र और पुत्री के लिए विवाह के रिश्‍ते आएंगे। आज अचानक से कोई ऐसा खर्च आ सकता है कि जिसके बारे मे आपने सोचा भी नहीं था।

सिंह राशि : उधार पैसे वापस मिल सकते हैं

दिन के पूर्वार्द्ध में पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज के दिन उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।

कन्या राशि : विद्यार्थियों को परिश्रम की आवश्यकता

आज आपकी राशि का स्वामी बुध एकादश भाव में संचार कर रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यन्त फायदा होगा।

तुला राशि : समाज में सम्मान मिलेगा

आज ग्रहों की शुभ दशा से आपके पराक्रम और धन में वृद्धि होगी। कोर्ट के मामले में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि : व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे

आज का दिन आपके लिए शुभ है। प्रमाण के अनुसार आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।

धनु राशि : नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे

आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर राशि : समाज में सम्मान मिलेगा

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज ग्रहों की शुभ दशा की वजह से आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा और रुका कार्य बन जाएगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें।

कुंभ राशि : कोई जरूरी खर्च आ सकता है

आज के दिन आपको लेन-देन के मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। परेशानियों से घिर सकते हैं आप। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा। आज कोई जरूरी खर्च आ सकता है।

मीन राशि : पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं

आज का दिन आपके लिए खुशहाली वाला है। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। आज आपको इच्छित कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको परिवार के कुछ लोगों के ऊपर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।


Tags: