आर्थिक राशिफल, 20 जनवरी 2022

Update: 2022-01-20 00:37 GMT

मेष: करियर और धन की बात करें तो आज के दिन वृष राशि के लोगों को रोजगार के मामले में सफलता मिलेगी।

वृषभ: आज का दिन आपको अनुकूल फल देगा। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा और उनकी पढ़ाई के संबंध में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

मिथुन: राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। ठंड की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा शिथिल जरूर रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो परिवार में संपन्‍नता आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

कर्क: आपके लिए आज का दिन खास है और हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पिता और उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्‍त होगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आज आपका खर्च दान पुण्‍य पर भी होगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए खास है। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है और भाग्‍य आपका हर मामले में साथ देगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। खानपान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़े और विवाद से बचें।

तुला: आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी और आपको सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आज कोई ऐसा काम बिगड़ सकता है कि आपका मन खराब हो सकता है।

धनु: आज का दिन शुभ है और राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके लिए आज मुनाफा प्राप्‍त करने का दिन है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

मकर: आज दिन खास है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

कुंभ: आज का दिन शुभ है। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें और वाणी पर संयम रखें। संबंधों में मधुरता आएगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

मीन: आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन लाभ होगा और कारोबार में भी वृद्धि होगी।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Tags:    

Similar News

-->