आर्थिक राशिफल, 18 जून 2023

Update: 2023-06-18 00:32 GMT

मेष आर्थिक राशिफल : काम में रहेंगे व्यस्त

मेष राशि के लोगों पर आज काम का अधिकता रहने वाली है। जिस वजह से आज आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपकी किसी राजनीतिक नेता की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य पर आज आप धन अधिक खर्च हो सकता है।

वृषभ आर्थिक राशिफल : धन पद प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक और मानसिक तौर पर आज आप काफी तनाव महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा की दिशा में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। साथ ही आज आपके सभी विरोधी भी परास्त होंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल : धन ऐश्वर्य में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपके धन ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं आपके शत्रु इस वक्त आपसे ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहने वाला है। आज आप पर शासन और सत्ता दोनों का पूरा सहयोग रहेगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना हैं। आपको सलाह है कि आज अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क आर्थिक राशिफल : व्यवसायिक योजनाओं को बल मिलेगा

कर्क राशि के लोगों के मन में आज किसी बात को लेकर मन में अंतर्विरोध रहेगा। साथ ही साथ आज आपकी व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह आर्थिक राशिफल : धन खर्च के योग

सिंह राशि के लोग आज अपने घर के सामान की खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। दरअसल, आपकी गृहपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह गुरु योग बना हुआ है। आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान पान में संयम बरते। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

तुला आर्थिक राशिफल : रोजगार मिलने की संभावना

तुला राशि के लोगों के बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता हासिल होगी। अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल : ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें

धनु राशि के लोगों को गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर आर्थिक राशिफल : रोजगार की दिशा में मिलेगी सफलता

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन भेंट संभव।

कुंभ आर्थिक राशिफल : राजनीतिक दिशा में सफल होंगे प्रयास

कुंभ राशि के लोगों के लिए राजनीतिक दिशे में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आज आपके पास और दूर की यात्रा के योग मजबूत होंगे।

मीन आर्थिक राशिफल : पुरानी मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा

मीन राशि के लोगों को आज पुराने झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगा। उपहार और सम्मान से आपको लाभ मिलेगा। किसी कार्य में संपन्न होने से आपके स्वभाव वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।


Tags:    

Similar News

-->