मेष आर्थिक राशिफल : आर्थिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी

मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और कार्य में सपलता के योग हैं। आपके अच्छे कार्यों से आपका और परिवार का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ आपको मिलेगा। आज आर्थिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी और कहीं से रुका पैसा मिल सकता है। भक्ति में मन लगेगा। आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। सेहत का ध्‍यान रखें और फालतू खर्च से बचें।

वृष आर्थिक राशिफल : सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा

वृष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में दिन शुभ है। आज आपको संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण को देखकर हर्ष होगा। उनकी सफलता से मन प्रसन्‍न होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और आमदनी के नए मार्ग प्रशस्‍त होंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय आज आपका पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल : आपको आर्थिक लाभ होगा

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है, कोई ऐसा कार्य न करें कि आपको परेशान होना पड़े। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि होगी और आपको आर्थिक लाभ होगा। शाम का वक्‍त मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा

कर्क राशि के लोगों का दिन आर्थिक रूप से संपन्‍नता बढ़ाने वाला होगा। यदि आपकी प्रोन्नति रुकी हुई है तो आज हो सकती है और इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा और कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा। बाहर का भोजन न करें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

सिंह आर्थिक राशिफल : आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आर्थिक सफलता का दिन है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य तथा भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपके मन में अभिमान न आए, इस बात का ध्यान रखें।

कन्या आर्थिक राशिफल : धन का अपव्यय कर सकते हैं

कन्या राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानोशौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आपको मिलेगा।

तुला आर्थिक राशिफल : जोखिम के काम से दूर रहें

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम को काफी सोच विचार कर करने वाला है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। अकस्मात् कोई राजकीय दण्ड आपको भोगना पड़ सकता है। इसलिए जोखिम के काम से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट आपको हो सकते हैं।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना है। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन लाभ मिलने से थकान नहीं होगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु आर्थिक राशिफल : रुके हुए धन की प्राप्ति होगी

धनु के लोगों का दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा और आज आप दिल से खुश रहेंगे। आज के दिन आपको कोई धन का निवेश न करने की सलाह है और कोई जरूरी कार्य करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह ले लें। आपकी बुद्धि और विवेक से नई खोज हो सकती हैं और उसमें आपको लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल में अकस्मात् संतान कष्ट होने का योग है। नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

मकर आर्थिक राशिफल : अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके कार्य सरलता से संपन्‍न होंगे। आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह भरपूर रहेगा। किन्तु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपकी तरक्‍की रुकी है तो अवश्य प्राप्त हो जाएगी। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। आपके शुभव्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग में सतर्क रहें।

कुंभ आर्थिक राशिफल : जल्दबाजी में किये गये कार्य से हो सकती है हानि

कुंभ राशि के लोगों के दिन मिलाजुला रहेगा। आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि हो सकती है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आपको लाभ होगा और भाग्‍य साथ देगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन आर्थिक राशिफल : साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी

मीन राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।

Tags: