आर्थिक राशिफल, 15 जनवरी 2023

Update: 2023-01-15 00:38 GMT

मेष आर्थिक राशि : आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा

मेष राशि के लोगों के आज का दिन आर्थिक मामलों में खास होगा। आपको दूसरों की मदद से राहत मिलती है, इसलिए आज आप परोपकार भी करेंगे। आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे कुछ लोग आपसे जलन महसूस करेंगे। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे और आपको सब अच्‍छा लगेगा। रात्रि में पत्नी के स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के कारण काफी दौड़भाग हो सकती है।

वृष आर्थिक राशि : हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है और आज आर्थिक मामलों में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय किसी प्रिय से मुलाकात होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे और इसमें आपका कुछ धन भी खर्च हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशि : संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और किसी मामले में व्यर्थ व्यय से बचें और अपना बजट बनाकर खर्च करें। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। आज कुछ ऐसे काम के लोगों आपकी मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर अच्‍छी नौकरी पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कर्क आर्थिक राशि : बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी और आपके कोष में वद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी मान प्रतिष्‍ठा में भी इजाफा होगा। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक पूजा में मन लगेगा।

सिंह आर्थिक राशि : रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा

सिंह राशि वालों का दिन शुभ है और राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी। आज किसी के साथ प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत होगी। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। आज परिवार के साथ कहीं आउटिंग का प्‍लान बन सकता है। इसमें आपका बजट बिगड़ सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या आर्थिक राशि : धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा

राशि का स्वामी बुध आज चतुर्थ केन्द्र कोष भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला आर्थिक राशि : आय के नए स्रोत प्राप्‍त होंगे

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आज शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत प्राप्‍त होंगे। आपका बोलने का तरीका आपको सम्‍मान दिलवाएगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक आर्थिक राशि : धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों के दिन शुभ है और आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सै सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु आर्थिक राशि : गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खर्च वाला रहेगा। आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरूद्ध सभी प्रकार के षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर आर्थिक राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मकर राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ होगा। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। आज कहीं की यात्रा की योजना बनकर कैंसल हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ आर्थिक राशि : भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है

कुंभ राशि के लोगों के खर्च आज अचानक से बढ़ सकते हैं और आपको आज काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में किसी की बीमारी या फिर भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं की जांच कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने से आपको प्रसन्‍नता होगी।

मीन आर्थिक राशि : बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ देगा। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ कम होगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Tags:    

Similar News

-->