आर्थिक राशिफल, 12 जून 2023

Update: 2023-06-12 00:30 GMT

मेष आर्थिक राशिफल: रुका धन मिल सकता है

मेष राशि के लोगों का दिन अनुकूल नहीं है और आज आपको किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से लोन नहीं लेना चाहिए। इसका उतरना कठिन रहेगा। आज आपको ऑफिस में सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्‍त होगा। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा और कहीं से रुका धन मिल सकता है।

वृष आर्थिक राशिफल: रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी

वृष राशि के लोग आज काफी बिजी रहेंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, चोट लग सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में निवेश करना पड़े तो कर सकते हैं। आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल: अकस्मात् लाभ होने से प्रसन्‍न होंगे

मिथुन राशि वालों का आज फिजूल खर्च से बचना चाहिए। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। सामाजिक क्रिया कलापों में कोई बाधा आ सकती है। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक किसी समारोह में भाग लेंगे।

कर्क आर्थिक राशिफल: परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा

कर्क राशि वालों के लिए भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें। आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह आर्थिक राशिफल: किसी से पैसों का लेनदेन न करें

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति और खिन्नता हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से हर काम पूरा कर लेंगे। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। किसी से पैसों का लेनदेन न करें। मधुर वाणी का प्रयोग करें। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें।

कन्या आर्थिक राशिफल: व्यर्थ व्यय का योग भी है

कन्या राशि वालों का दिन शुभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रहेगी। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होगा।

तुला आर्थिक राशिफल: अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आज का दिन दूसरों की आर्थिक मदद करने में बीतेगा। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपको आगे चलकर लाभ होगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: रुका धन मिल सकता है

वृश्चिक राशि वालों मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल होंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष को पराजित कर देंगे। यदि कोई वाद विवाद लम्बित है तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। अचानक कहीं से रुका धन मिल सकता है।

धनु आर्थिक राशिफल: घर के लिए कुछ शॉपिंग करेंगे

धनु राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ होगा। आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायं काल से लेकर रात्रि तक आप घर के लिए कुछ शॉपिंग करेंगे। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें।

मकर आर्थिक राशिफल: रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे

मकर राशि वालों का दिन खास नहीं है। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ सकते हैं जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में धन का निवेश करना पड़े तो कर सकते हैं। दिन शुभ है। भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल: अपना बजट देखकर खर्च करें

कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है। आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में बीतेगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो सही रहेगा। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात तक कहीं जाने की प्‍लानिंग हो सकती है। आप अपना बजट देखकर खर्च करें।

मीन आर्थिक राशिफल: सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा

मीन राशि वालों का दिन लाभपूर्ण रहेगा। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित का कोई कार्य पूर्ण होगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके दूसरों के साथ संबंध बेहतर होंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रियजनों व परिजनों के साथ वक्‍त अच्‍छा बीतेगा।

Tags:    

Similar News

-->