मेष: राशि का स्वामी एकादश आय भाव केंद्र मे कुंभ राशि का होकर संचार कर रहा है। एकादश लाभ भाव में कुंभ राशि का शनि यद्यपि मार्गी है, तो भी उत्तम राज योग का सृजन कर रहा है। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।

वृषभ: आपकी राशि का स्वामी शुक्र एकादश भाव आय में गुरू साथ मार्गी है। चंद्रमा आज चतुर्थ भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। एकादश त्रिकोण भाव में मीन राशि का बृहस्पति, देवता गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।

मिथुन: राशि का स्वामी बुध वृष राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान होकर सप्तम को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। चंद्रमा कन्या राशि पर संचार कर रहा है। सिंह राशि के चंद्रमा में भाईयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कर्क: आपकी राशि पर मीन राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता का देने वाला है। आज चंद्रमा भी द्वितीय भाव में मनोरथ सिद्धि कारक है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरूष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। कुछ माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

सिंह: आज दिन भर प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात् आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पेट में घुसने का प्रयास करेगा, उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।

कन्या: काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रूकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

तुला: वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हो जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आमबात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेना देना भी नहीं है। आप यही सोचकर आगे बढ़े कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पायेंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु: जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। रात्रि में माता को अकस्मात् कष्ट हो सकता है।

मकर: आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।

कुंभ: आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी कुछ एसी तजवीज कर रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं। आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि कुंभ राशि का होकर प्रथम भाव में बहु व्यय कारक है।

मीन: जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधायें भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी को भी इस वक्त परेशानी नहीं। अगर संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है तो पंडित या पुरोहित में गंभीरता पूर्वक संपर्क करें।


Tags: