आर्थिक राशिफल, 10 जनवरी 2023

Update: 2023-01-10 00:32 GMT

मेष राशि : शुभ समाचार आपके उत्‍साह को बढ़ाएगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का लाभ का दिन है। आपको बाहर के लोगों से सहयोग प्राप्‍त होगा। अकारण कोई बाधा आने से आपका काम प्रभाव‍ित हो सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। सक्रिय विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्‍साह को बढ़ाएगा। नौकरी और कारोबार दोनों की क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

वृष राशि : आर्थिक मामलों में कोई फैसला न करें

वृष राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। आर्थिक मामलों में आपको आज कुछ संकोच रहेगा और फैसले ले पाने में कठिनाई होगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न होगा और पुराने मित्रों से मुलाकात मन को खुश करेगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन राशि : आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें

मिथुन राशि के लोगों को आज धन के मामले में संकट का सामना करना पड़ सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा और आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना आपको भारी पड़ सकता है। कोई भी काम सोचकर करें।

कर्क राशि : अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे

कर्क राशि वालों के लिए अच्‍छा दिन है और हर मामले में वांछित लाभ प्राप्‍त होगा। परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मामले में आज आपको तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख व दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे।

सिंह राशि : खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है

सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित मामलों में आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

कन्या राशि : शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आज परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको खर्च भी करना पड़ेगा। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वहीं कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें। आज करियर से जुड़ा कोई शानदार अवसर आपको प्राप्‍त हो सकता है।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी

तुला राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक राशि : दांपत्‍य सुख में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है। दांपत्‍य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों में आपको मुनाफा बढ़ेगा। मानिसक उलझनों के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको फालतू खर्च न करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि : खर्च अधिक होने से आप तनाव में आ सकते हैं

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाई वाला हो सकता है। खर्च भी अधिक होने से आप तनाव में आ सकते हैं। वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा के बाद भी परिवार में किसी कारण से अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।

मकर राशि : मेहनत के दम पर सफलता प्राप्‍त करेंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है। पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होने से आप अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्‍त करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ राशि : आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए हर कार्य आज सोचविचारकर करने की जरूरत है। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मां की तरफ वाले पक्ष से लाभ होगा। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि : जटिलताएं खत्म होंगी

मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी समय है। दिमाग और अच्‍छे व्‍यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान के मामले में इस वक्‍त परहेज करना ही बचाव है। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

Tags:    

Similar News

-->