अभी-अभी उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग
इससे धरती पर हलचल शुरू हो जाती है। इसी को भूकंप कहते हैं। इसलिए बार भूकंप आते हैं।
उत्तराखंड के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजकर 59 मिनट पर उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चमोली रहा। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
क्यों बार-बार आता है भूकंप
हमारी धरती के अंदर प्लेटस होती हैं, जो लगातार खिसकती रहती हैं। जिस जगह यह प्लेटस अधिक टकराती हैं, वह क्षेत्र फाल्टलाइन कहलाता है। बार-बार प्लेटस टकराने से इसके कोने मुड़ जाते हैं। अधिक दबाव बनने के कारण ये प्लेट्स टूटती है। साथ ही नीचे धरती की सतह पर आने का रास्ता खोजती हैं। इससे धरती पर हलचल शुरू हो जाती है। इसी को भूकंप कहते हैं। इसलिए बार भूकंप आते हैं।