भूकंप अलर्ट एप लॉन्च, भूकंप आने से पहले मिल जाएगी चेतावनी

BREAKING

Update: 2021-08-04 16:28 GMT

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप को लॉन्च किया। यह मोबाइल एप उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने संयुक्त रूप से बनाया है। इस एप के माध्यम से भूकंप की पूर्व चेतावनी मिल जाएगी। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है, जिसने इस तरह का एप बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एप लॉन्च के समय भूकंप अलर्ट एप पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यह एप भूकंप के लिहाज से बहुत फायदेमंद साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप के माध्यम से लोगों को भूकंप से पहले ही वार्निंग मिल जाएगी। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप को डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अलार्म और वाइब्रेशन के माध्यम से यह व्यक्ति को आने वाले भूकंप के बारे में अलर्ट कर देगा। अगर कोई व्यक्ति भूकंप के कारण कहीं फंस गया है तो वो इस एप के माध्यम से भी सूचना दे सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप के प्रचार-प्रसार के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी। स्कूलों के माध्यम से बच्चों को इस एप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुक किया जाएगा।

Tags:    

Similar News