ईरान-इजरायल विवाद में मध्यस्थ बनने के लिए बेकरार: Pakistan

बुलाए तीन प्रमुख देश इस्लामाबाद

Update: 2026-03-28 17:52 GMT
Delhi दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक अहम कूटनीतिक पहल शुरू की है। पाकिस्तान रविवार और सोमवार को सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा। इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय हालात और ईरान-इजरायल संघर्ष पर विस्तृत चर्चा करना है।
पाकिस्तान की कोशिश है कि वह इस संघर्ष में बिचौलिया की भूमिका निभाए और वैश्विक मंच पर उसका नाम चर्चा में आए। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार यह दौरा उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर हो रहा है।
इस दौरान सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअट्टी इस्लामाबाद पहुंचेंगे। तीनों देशों के मंत्रियों से मुलाकात में पश्चिम एशिया की सुरक्षा, राजनीतिक स्थिरता और संघर्ष के प्रभावों पर चर्चा होगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान इस पहल के जरिए क्षेत्रीय राजनीति में अपनी सक्रियता दिखाना चाहता है। वहीं, यह भी देखा जा रहा है कि
पाकिस्तान
की यह कोशिश अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी साख बढ़ाने और ईरान-इजरायल तनाव में मध्यस्थ बनने की दिशा में है।
पाकिस्तान का उद्देश्य इस दौरे के दौरान तीनों देशों के समर्थन और संवाद को मजबूत करना है ताकि वह किसी भी संभावित राजनीतिक समझौते या वार्ता में शामिल हो सके। यह पहल पाकिस्तान के लिए विदेश नीति और क्षेत्रीय कूटनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News