जनता से रिश्ता वेबडेस्क :-  झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन की बेटियों ने अपने दिवंगत पिता के नाम पर दुर्गा सोरेन सेना गठित की है। बिजनेस मैनेजमैंट और विधि की पढ़ाई कर चुकी राजश्री सोरेन और जयश्री सोरेन ने शुक्रवार को विजयादशमी के मौके पर इसकी घोषणा अपनी मां के धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर की। हालांकि इस आयोजन में सीता सोरेन शामिल नहीं हुईं। पहले कहा जा रहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन आएंगे। राजश्री के अनुसार दादाजी ने आशीर्वाद दिया है। बीमार होने की वजह से नहीं आ सके।

सीता सोरेन की बेटियों ने स्व• दुर्गा सोरेन की बेटियाँ जयश्री और राजश्री द्वारा स्व• दुर्गा सोरेन जी के सपनों को पूरा करने के लिए "दुर्गा सोरेन सेना" का गठन किया गया।-

विजयदशमी के शुभ अवसर पर बेटियाँ जयश्री और राजश्री द्वारा पिता स्व• दुर्गा सोरेन जी के सपनों को पूरा करने के लिए "दुर्गा सोरेन सेना" का गठन किया गया है। उन्होंने कहा की मेरे स्वर्गिया पिताजी श्री दुर्गा सोरेन जी के अधोरे सपनों को पूर्ण करने की तरफ एक नेक कदम बढ़ते हुए मेरी बड़ी बहनो के द्वारा"दुर्गा सोरेन सेना"का विस्तार किया गया है।यह संगठन समस्त झारखंड वासियो के उज्जवल भविष्य एवम समाज सेवा में अपना पूर्ण योगदान निभाएगा।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों पिता द्वारा मिली समाजसेवा कि प्रेरणा के साथ जनता का सेवा करेंगे


सीता सोरेन की दोनों बेटियों ने इस मौके पर लिखित भाषण पढ़ा। दावा किया कि यह उनका गैर-राजनीतिक मंच होगा। हालांकि दोनों इस बात का जवाब नहीं दे पाईं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र अथवा युवा शाखा के रहते हुए अलग से संगठन बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि पिता का नाम दुर्गा सोरेन है और विजयादशमी के दिन उनके नाम पर सेना की स्थापना का उद्देश्य राज्य में भ्रष्टाचार, विस्थापन, जमीन की लूट समेत अन्य मसलों पर संघर्ष करना है। यह पूछे जाने पर कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार कैसा काम कर रही है, उन्होंने हेमंत सोरेन की तारीफ की। कहा-अंकल झारखंड को आगे बढ़ा रहे हैं। वह सरकार को 100 प्रतिशत से भी ज्यादा अंक देंगी।

झारखंड से और रांची: सेंट्रल सौंदा में सहारा इंडिया के मैनेजर व कांग्रेस नेता की हत्या, पत्नी भी घायल, हालत गंभीर सेंट्रल सौंदा में सहारा इंडिया के मैनेजर व कांग्रेस नेता की हत्या, खेल मंत्री ने मनमोहन सिंह को दे दी श्रद्धांजलि, किरकिरी के बाद मांगी माफी खेल मंत्री ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, किरकिरी के बाद मांगी माफी झारखंड में बिजली के तारों से छू गई मिक्सचर मशीन, तीन श्रमिकों की मौत, नौ झुलसे झारखंड में बिजली के तारों से छू गई मिक्सचर मशीन, तीन श्रमिकों की मौतरामगढ़: एंबुलेंस और बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत, 3 की हुई दर्दनाक मौत, दो घायलरामगढ़: एंबुलेंस और बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत। 
अभी काफी कम समय उन्हें बतौर मुख्यमंत्री काम करने का मौका मिला है और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि अलग से संगठन बनाने की वजह से राजनीतिक हलकों में यह संदेश जा रहा है कि उनकी नाराजगी है, इस पर दोनों ने कहा कि उनका सपना दुर्गा सोरेन के सपने से जुड़ा है। वे अलग झारखंड आंदोलन के सिपाही थे। संगठन का विस्तार राज्य के हर जिले में होगा और इसकी इकाइयां खड़ी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता दुर्गा सोरेन से जुड़े रहे छोटेलाल महतो, राकेश पासवान, लाल बिहारी महतो, जितेंद्र सिंह पावर, राकेश मिश्रा जैसे लोगों का साथ मिल रहा है। सबके सहयोग से संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है।


Tags: