सुंदरनगर: निहरी क्षेत्र में छनाड़ के पास वीरवार रात सड़क हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। टिपर अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय धमेश्वर पुत्र धारी राम निवासी गांव चरखड़ी, डाकघर प्रेसी, तहसील निहरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार धमेश्वर वीरवार रात टिपर लेकर छनाड़ के पास पहुंचा था। उस समय वह वाहन में अकेला था। इसी दौरान अचानक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सुबह घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Tags: