6 लोगों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, एसयूवी का हुआ ये हाल!

मचा हड़कंप।

Update: 2022-07-18 12:29 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद पुल को तोड़ती हुई एक नाले में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात परातवाड़ा-बैतूल हाईवे पर निंभोरा फाटा के करीब हुई। यह जगह मुंबई से करीब 675 किमी दूर है। हादसे की वजह तेज बारिश और लो विजिबिलिटी बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दुपहिया सवार परातवाड़ा से बोडाड गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में एक एसयूवी ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एसयूवी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और वाहन ब्रिज को तोड़ता हुआ नाले में गिर गया। हादसे में एसयूवी में सवार पांच में से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दुपहिया सवार दोनों व्यक्तियों ने भी हादसे में जान गंवा दी।
जानकारी के मुताबिक शिराजगांव पुलिस थाने की पैट्रोलिंग वैन ने एसयूवी की एक सीट सड़क पर देखी थी। इसके बाद रात करीब 11.40 बजे एसयूवी वाहन को नाले में देखा गया। हालांकि हादसा दो घंटे पहले हुआ था। घायलों को नजदीक स्थित अचलपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News

-->