सुलझा ड्राइवर की हत्या का मामला, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Update: 2023-09-19 13:23 GMT
मोहाली। बीते दिन गांव कंडाला से लापता हुए ड्राइवर सतवीर सिंह की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी और मोहाली पुलिस ने उसकी हत्या के मामले को हल करते हुए 2 व्यक्तियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि पुलिस द्वारा इस हत्या के मामले को ट्रेस कर 24 घंटों में हत्या के जिम्मेदार व्यक्तियों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव कंडाला का युवक सतवीर सिंह 13 सितंबर को अपनी कार में गया था और फिर लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उसके भाई मनदीप सिंह द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि गत 13 सितंबर से लापता उसके भाई की कार राजपुरा के पास गंडिया खेड़ी गांव खानपुर के पास नहर से बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह चीमा पुलिस पार्टी और सतवीर सिंह के पिता सुरिंदर सिंह, भाई मंदीप सिंह और अन्य रिश्तेदारों के साथ गांडिया खेड़ी पहुंचे। जहां कार को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया तो कार के अंदर सतवीर सिंह का शव पड़ा था। उसके शरीर को पिछली सीट से बांधा हुआ था और शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक सतवीर सिंह के पिता सुरिंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। इस दौरान तकनीकी जानकारी और मानव संसाधन से पता चला कि मृतक सतवीर सिंह के मेजर सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर के साथ अवैध संबंध थे। मृतक सतवीर सिंह द्वारा मेजर सिंह के मोबाइल फोन पर उसकी पत्नी कुलविंदर की अश्लील फोटो भेजी गई थी। इस कारण मेजर सिंह, करणवीर सिंह उर्फ ​​कोमल और करण सिंह द्वारा सतवीर सिंह को मारने की योजना बना कर शराब पिलाने के बाद उस पर हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई।
इसके बाद कार सहित उसके शव को गांडिया खेड़ी नहर में फैंक दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मेजर सिंह, उसके पुत्र करणवीर सिंह और उसकी पत्नी कुलविंदर कौर निवासी गांव कंडाला को सिर्फ 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर उनसे एक किरपान, एक लोहे की रॉड जिस पर साईकिल की चेन वाली गरारी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतवीर सिंह मेजर सिंह को ब्लैकमेल कर रहा था कि अगर उसे 10 लाख रुपए न दिए तो वह कुलविंदर कौर की अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उनके द्वारा सतवीर सिंह की हत्या करने का फैसला किया गया और योजना बना कर उसकी हत्या कर दी गई।
Tags:    

Similar News

-->