रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के झिकाबहाल के पास मंगलवार शाम दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रेलर का चालक वाहन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकाबहाल में शाम करीब 7:40 बजे दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने एक ट्रेलर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से एक चालक वाहन के भीतर ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।