महामहिम: द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति, औपचारिक ऐलान कभी भी

Update: 2022-07-21 12:30 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है. दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं. पहले राउंड के 540 वोट मिलाकर अबतक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं. वहीं यशवंत सिन्हा को अबतक 537 वोट मिले हैं. इसमें पहले राउंड में उनको 208 और दूसरे राउंड में उनको 329 वोट मिले.

अब द्रौपदी मुर्मू को मिले कुल वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है. वहीं यशवंत सिन्हा के कुल वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है.
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है. इसके लिए बीजेपी ने जश्न की तैयारी पूरी कर ली है. 1 लाख 35 हजार ऐसे गांव हैं जहां जश्न मनाया जाएगा. यहां आदिवासी लोगों की संख्या ज्यादा है. दिल्ली में बीजेपी रोडशो भी निकालेगी. सांसदों को भी यह काम सौंपा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में यह बात पहुंचाये कि मोदी सरकार ने आदिवासी चेहरे को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है.

Full View

Tags:    

Similar News

-->