दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

देखें वीडियो.

Update: 2025-08-24 08:54 GMT
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जलाकर मारने वाले पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है. बताया जाता है कि वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने पीछा किया लेकिन विपिन रुका नहीं. जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो विपिन के पैर में लग गई. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को पुलिस टीम आरोपी को थिनर की बोटल जहां से खरीदी थी, वो बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी. तभी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई और गोली उसके पैर में लग गई.
एनकाउंटर के बाद निक्की के पिता ने आज तक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सही किया, जो अपराधी होता है वो भागने की कोशिश करता ही है. विपिन भी अपराधी है. हमारी गुजारिश है कि पुलिस बाकियों को भी पकड़े और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.
दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन का भी बयान आया है. विपिन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने उसे नहीं मारा है. वह खुद मर गई. पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है.
आपको बता दें कि विपिन पर आरोप है कि उसने पहले निक्की का बाल पकड़कर घसीटा और फिर उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी. पीड़िता के लगभग छह वर्षीय बेटे ने गुरुवार रात हुई इस घटना को देखा. बेटे ने कहा, "मेरी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी."
इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हुए थे. एक वीडियो में पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसके बाल पकड़कर उसे घर से बाहर घसीटते हुए देख जा सकता है. जबकि दूसरे वीडियो में आग लगने के बाद निक्की लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है.
Tags:    

Similar News