डबल डेकर बस जलकर खाक, यात्रियों में मची अफरा तफरी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-06-06 01:17 GMT

यूपी। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मिढ़ावली के पास गुरुवार देर रात डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ बस को रोककर सोते हुए यात्रियों को जगाकर उतार दिया। आग इतनी तेज थी बस जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी देर में आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात डबल डेकर बस गुरुग्राम से सवारियां लेकर बिहार के अरनिया जा रही थी। बस में करीब 80 सवारियां थीं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव मिढ़ावली के पास पुलिया नंबर 144 से 145 के बीच रात करीब 10:30 बजे जैसे ही बस वहां से गुजरी तो अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते बस में आग की लपटें उठने लगीं। यह देख सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सवारियां सो रही थीं, उन्हें भी जगा दिया। बस चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक लिया। इसके बाद बस से सवारियों में उतरने की होड़ मच गई। जल्दबाजी में कोई खिड़की से ही कूद गया। इधर, सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित रहा। बस धूं-धूं कर जलती रही। उससे आग की लपटें निकलने से एक्सप्रेस वे पर अन्य वाहन रूक गए।

बता दें कि नवंबर 2024 में भी यमुना एक्सप्रेस वे पर मिढ़ावली के पास डबल डेकर बस में आग लगी थी। दिल्ली के वजीराबाद से एक डबल डेकर बस बिहार के सुपौल जा रही थी। तभी सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मीढ़ावली के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक प्राइवेट डबल डेकर बस के ऊपर रखे सामान में किसी कारण वश अचानक आग लग गई।

Tags:    

Similar News

null