Doon Express: महिलाओं ने टीटीई पर किया हमला

जनरल टिकट

Update: 2025-10-16 18:35 GMT
Lucknow लखनऊ: हावड़ा से ऋषिकेश जा रही दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13009) में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई दिवाकर मिश्र पर महिलाओं द्वारा हमला करने की shocking घटना सामने आई है। यह घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे हुई।
टीटीई दिवाकर मिश्र ने बताया कि वह स्लीपर बोगी एस-3 में सीट खाली कराने के लिए पहुंचे, जहां कुछ महिलाएं जनरल टिकट लेकर अनधिकृत रूप से स्लीपर में बैठी थीं। जब उन्होंने महिलाओं को सीट खाली करने के लिए कहा, तो महिलाओं ने गुस्से में उनकी शर्ट फाड़ दी, गाली-गलौज की, चाय फेंकी और सोने की चैन तोड़ दी।
टीटीई ने इस घटना की शिकायत चारबाग जीआरपी थाने में दर्ज कराई। रेलवे प्रशासन के अनुसार, महिलाओं को पहले बाराबंकी स्टेशन पर उतारा गया था, लेकिन वे दोबारा बोगी में सवार हो गईं। इसके बाद चारबाग स्टेशन पर उन्हें उतराया गया और उनके खिलाफ जीआरपी में तहरीर दी गई।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि टीटीई के साथ अभद्रता करने वाली महिलाएं अनधिकृत रूप से ट्रेन में सवार थीं और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अनधिकृत तरीके से ट्रेन में यात्रा न करें और टिकट नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की हिंसक घटनाएं दोबारा न हों।
Tags:    

Similar News

null