Delhi दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का वादा किया था, लेकिन उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। इस वजह से दुनियाभर के देशों और व्यापारिक गतिविधियों में चिंता और अस्थिरता पैदा हुई है।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने समुद्र में बारूदी सुरंगें (माइंस) बिछाने की कोशिश की, जिससे अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही ईरान की नौसेना को काफी नुकसान हुआ हो, लेकिन ऐसे हालात में कोई भी जहाज मालिक जोखिम नहीं लेना चाहेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस घटना से ईरान की वैश्विक छवि को स्थायी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने ईरान से तुरंत इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को खोलने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्हें उपराष्ट्रपति JD Vance, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर द्वारा इस्लामाबाद में हुई वार्ता की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख Asim Munir और प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की नेतृत्व क्षमता की भी सराहना की।
ट्रंप ने दावा किया कि उनकी पहल से एक बड़े संभावित युद्ध को टाला गया, जिससे लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक शांति और व्यापार की स्थिरता के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बेहद जरूरी है।
Tags: