डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Update: 2023-10-10 17:07 GMT
अजमेर। अजमेर के सिविल लाइंस थाना इलाके में सरस्वती नगर कायड़ रोड घुघरा निवासी डॉ. वियोम शुक्ला की संदिग्ध परिस्थतियों में माैत हाे गई। उनका शव घर के उपर वाले कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। उनके गले और पैर में खून के निशान मिले है। परिजनों ने उन्हें सोमवार दोपहर जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की माैत से आहत पिता जगदीश शुक्ला ने होश खो दिया, उन्होंने हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग के चिरंजीवी हैल्प डेस्क का कांच तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें काबू किया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों का कहना है कि रविवार रात काे डॉ. वियोम शुक्ला खाना खाने के बाद करीब साढ़े बारह बजे उपर वाले रूम में सोने चले गए थे। सोमवार काे उन्हें चाय-नाश्ते के लिए जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया ताे भीतर से काेई जवाब नहीं मिला। गेट तोड़कर भीतर देखा ताे फर्श पर अचेत हालत में वियोम पड़ा मिला। उसके पैर नीले थे और गले में खून आलूदा चोट का निशान था।
रविवार रात काे घर में सांप घुस गया था। सांप पकड़ने वाले काे भी बुलाया था, लेकिन सांप नहीं मिला था। शक है कि डॉ. वियोम काे सांप ने डसा है। वियोम के पैर में स्नेक बाइट जैसे निशान हैं। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है, शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट से माैत का वास्तविक कारण सामने आएगा। प्री ​​पीजी की तैयारी कर रहे थे डॉ.वियोम मृतक डॉ. वियोम शुक्ला बैंगलोर में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर पिछले तीन महीने पहले अजमेर आया था। यहां वे प्री-पीजी की तैयारी कर रहा था। वियोम के पिता जगदीश शुक्ला किशनगढ़ में आरके पाटनी कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर प्रमोट हुए थे। पुत्र के डॉक्टर बनने और पिता के प्रिंसिपल बनने की खुशी परिवार में थी। दोनों की नेम प्लेट लगवाने की भी तैयारी की जा रही थी, कि अचानक बुरी खबर ने परिवार की खुशियां छीन ली।
Tags:    

Similar News

-->