डॉक्टर ने महिला से जबरदस्ती किया सेक्स, केस दर्ज

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Update: 2023-09-13 17:57 GMT
सिवनी। मध्य प्रदेश में दुष्कर्म  के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आय़ा है. यहां एक सरकारी डॉक्टर पर एक महिला ने दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला सिवनी जिले लखनादौन थाना क्षेत्र का है। महिला ने जिस डॉक्टर पर आरोप लगाया है वह लखनादौन के ही सरकारी अस्पताल में पदस्थ है। आरोपी का नाम डॉक्टर रत्नेश टेकाम बताया जा रहा है।
जो विवाहित है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने झांसे में लेकर कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत पर लखनादौन पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->