डॉक्टर ने बलात्कार करने का लगाया आरोप, मुश्किल में प्रसिद्ध योग गुरु

जांच जारी.

Update: 2024-09-04 08:27 GMT

सांकेतिक तस्वीर

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक प्रसिद्ध योग गुरु पर अमेरिकी डॉक्टर ने योग सिखाने के बहाने कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। आरोपी चिकमंगलूर में आश्रम चलाता है। आरोपी पर महिला डॉक्टर के साथ आध्यात्मिक संबंध बनाने के बहाने रेप करने का आरोप है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने महिला को इस बात का यकीन दिलाया कि उनके पिछले जन्म से आध्यात्मिक संबंध हैं। मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसके सैंकड़ों अनुयायी हैं और हम जांच कर रहे हैं कि क्या उसने आश्रम में पहले भी इस तरह की घटनाएं अंजाम दी हैं। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में है।
चिकमंगलूर पुलिस अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि पीड़िता 42 वर्षीय महिला डॉक्टर की आरोपी से पहली बार मुलाकात साल 2000 में किसी दोस्त के जरिए हुई थी। योग गुरु प्रदीप उल्लाल (53 वर्ष) “केवला फाउंडेशन” का प्रमुख है। वह इस आश्रम को दो दशकों से चला रहा है। उसे एक अमेरिकी डॉक्टर के साथ आध्यात्मिक संबंध के बहाने रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला डॉक्टर को इस बात यकीन दिला दिया था कि पिछले जन्म में उनके बीच आध्यात्मिक संबंध थे। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ रविवार को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। बलात्कार कथित तौर पर 2021 और 2022 के बीच हुआ था।
अमेरिका की महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए वह आरोपी के संपर्क में आई और ऑनलाइन योग कक्षाएं लेने लगी। मूल रूप से पंजाब की रहने वाली और अब कैलिफ़ोर्निया निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे उल्लाल की आध्यात्मिक शिक्षाओं में बहकाया गया और बाद में 2021 और 2022 के बीच कई बार उसके साथ रेप किया।
शिकायत के अनुसार, महिला पहली बार 2020 में किसी दोस्त के माध्यम से उल्लाल के संपर्क में आई थी। ऑनलाइन योग क्लासेस के बाद वह मल्लेनहल्ली में उसके केंद्र पर आने लगी। 1 नवंबर 2021 को पहली यात्रा के दौरान, वह 21 दिनों तक वहीं रही। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस दौरान प्रदीप ने कथित तौर पर उसे बहकाना शुरू कर दिया, उसे विश्वास दिलाया कि पिछले जन्म से उनके बीच गहरा आध्यात्मिक संबंध है।
उसने आरोप लगाया कि उल्लाल ने "ऊर्जा" और "दिव्य प्रेम" साझा करने की आड़ में उसे यौन क्रियाकलापों के लिए मजबूर किया। वह दावा करता था कि ये उसकी आध्यात्मिक प्रगति के लिए आवश्यक हैं। इस दौरान दो या तीन बार और बलात्कार किया गया। इसके बाद वह कैलिफोर्निया लौट आई और फरवरी 2022 में उसे फिर से मल्लेनहल्ली बुलाया गया, जहां वह 10 दिनों तक रही। इस अवधि के दौरान, उसने आरोप लगाया कि उल्लाल ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
महिला ने यह भी खुलासा किया कि वह आरोपी के इन कुकृत्यों के कारण गर्भवती हो गई और दुर्भाग्य से गर्भपात भी हो गया। शारीरिक और भावनात्मक शोषण के अलावा, महिला ने यह भी दावा किया कि उल्लाल ने उसका आर्थिक शोषण भी किया है। उसने आरोप लगाया कि उसने आरोपी को लगभग ₹ 20 लाख के उपहार दिए हैं, जिसमें एक म्यूजिक सिस्टम, कश्मीरी कालीन, दो लैपटॉप और कई अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि उसने कहा कि उल्लाल ने खुद को आध्यात्मिक मार्गदर्शक और योग प्रशिक्षक के रूप में पेश करके कई लोगों को धोखा दिया है।
Tags:    

Similar News

-->