तलाकशुदा महिला से गैंगरेप...बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता

6 संदिग्ध गिरफ्तार

Update: 2020-11-05 13:25 GMT

DEMO PIC 

सागर। मध्यप्रदेश में एक और महिला गैंगरेप का शिकार हुई है। सागर जिले के बीना थाना इलाके में दरिंदों ने 20 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात रेप की शिकार महिला झांसी फाटक क्षेत्र के पास बेहोशी की हालत में मिली। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीना पुलिस ने उपचार के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं होश में आने के बाद महिला ने गैंगरेप की वारदात का खुलासा किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। मामले में तत्परता दिखाते हुए6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।



Tags:    

Similar News