माता-पिता से मनमुटाव, नाबालिग ने खुद को लगाई आग

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-22 15:56 GMT

माता-पिता से मनमुटाव के बाद एक नाबालिग ने खुद को आग लगा ली। इधर, नाबालिग बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह दिनेशपुर वार्ड नंबर 9 निवासी किशोरी (17) की किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से बहस हो गई।

इससे आहत किशोरी ने स्वयं पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस प्रयास में किशोरी की मां भी झुलस गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
जहां दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. विवेकानंद सत्यबली ने बताया किशोरी करीब 50 प्रतिशत और उसकी मां करीब 30 प्रतिशत झुलसी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News