राज्यसभा में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, वीडियो

Update: 2025-07-30 06:58 GMT

दिल्ली। राज्यसभा में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है. आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चर्चा की शुरुआत की है. विदेश मंत्री ने पहलगाम हमले के बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए. उन्होंने सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले को सबसे महत्वपूर्ण बताया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने वर्षों तक सीमा पार से आतंकवाद झेला. हम जो कह रहे हैं, वह करेंगे. हर बार इतनी बड़ी घटनाएं होती हैं, मुंबई हुआ, ट्रेन बम ब्लास्ट होता है और कुछ महीने बाद आप कहते हैं कि नहीं नहीं ठीक है. जो हो गया वो हो गया, चलिए बात करेंग. बताइए दुनिया कैसे सीरियस ले. पिछले एक दशक में क्या बोला. जयशंकर ने कहा कि हमने आतंकवाद को ग्लोबल एजेंडा बनाया. यह मोदी सरकार के प्रयासों से हुआ. आज आतंकियों के पास फंडिंग बंद हो गई है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में पहलगाम हमले के बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए और कहा कि हमने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए. सिंधु जल समझौते को स्थगित किया. खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. भारत ने आतंकवाद झेला. ये शांति नहीं, तुष्टिकरण की कीमत थी. इस संधि को मोदी सरकार ने रोका. दुनिया ने देखा कि भारत ने किस तरह से जवाब दिया. हमारे निशाने पर आतंकी और आतंकियों के ठिकाने थे. हमने दुनिया के सामने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया.

Full View


Tags:    

Similar News

null