ललन सिंह को Rail मंत्रालय देने की चर्चा

Update: 2024-06-09 11:55 GMT

दिल्ली। नई मोदी सरकार के ऐलान को अब बहुत कम वक्त बचा है। कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो जाएगा की मोदी की नई कैबिनेट modi new cabinet में कई चौंकाने वाले नाम हैं। इसमें जेडीयू के पूर्व प्रमुख ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, जेपी नड्डा, भाजपा के नित्यानंद राय, बिहार से चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का नाम लगभग तय है। इसके अलावा केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी का नाम भी सामने आ रहा है। खबर है कि सुरेश गोपी को दिल्ली आने का न्यौता मिला है। इस बीच ललन सिंह को रेल मंत्रालय मिलने की चर्चा भी जोरों पर है। 

Prime Ministership आज शाम करीब सवा सात बजे नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कम से कम 30 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। नई मोदी सरकार में 32 मंत्री भाजपा से हो सकते हैं। जबकि, बाकी सहयोगी दलों से भी मंत्रियों का नाम सामने आ रहा है। चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू से भी 2-2 को मंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि जेडीयू के ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा भाजपा की ओर से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, पार्टी चीफ जेपी नड्डा को मंत्री बनाया जा सकता है। जेपी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। उधर, केरल में पहली बार भाजपा का खाता खोलने वाले सांसद सुरेश गोपी को भी दिल्ली आने का न्यौता मिला है। खबर है कि उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है।


Tags:    

Similar News

-->