प्रयागराज से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान

Update: 2023-06-20 19:04 GMT
कोलकाता। प्रयागराज से कोलकाता के बीच सीधी हवाई यात्रा कर सकेंगे। तीन जुलाई से प्रयागराज से कोलकाता के बीच हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। इसका संचालन एलाइंस एयर करेगा। यह सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। दरअसल, प्रयागराज से कोलकाता तक की यात्रा करने वालों की संख्या ज्यादा है। इसके लिए मांग भी की जा रही थी। अब एलाइंस एयर की ओर से लोगों को यह सुविधा दी जा रही है। यह विमान दोपहर 12:25 बजे उड़ान भरेगा और 1:45 घंटे बाद यानी दोपहर 2.10 बजे कोलकाता पहुंचेगा। कोलकाता से प्रयागराज आने के लिए यह विमान दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:15 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगा। प्रयागराज पहुंचने के बाद यही उड़ान शाम 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। एलाइंस एयर के स्टेशन मैनेजर मुकेश जायसवाल बताते हैं कि इसके लिए 4215 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। अब प्रयागराज से 12 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध मिलेगी। लखनऊ, देहरादून, भोपाल, इंदौर, दिल्ली, रायपुर, भुनेश्वर, मुंबई, पुणे, बंगलुरू, बिलासपुर और अब कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा होगी।
Tags:    

Similar News

-->