दिल्‍ली की हवा दिवाली के बाद भी चिंताजनक बनी हुई है. रविवार को भी दिल्‍ली की वायु की गुणवत्‍ता गंभीर बनी हुई है. इसकी बड़ी वजह पराली जलाने के कारण उत्पन्‍न प्रदूषक कणों का होना बताया गया है.

इस बारे में केंद्रीय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्‍ली का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स रविवार को 8 बजे 416 था, जो गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया.
वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी में हवा की गुणवत्‍ता पर चिंता जताई, उन्‍होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया. जिसमें उन्‍होंने 7 नवम्‍बर के एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स के डाटा को शेयर किया.
हालांकि राजधानी में सतही हवा की स्थिति शनिवार को थोड़ी सुधरी थी. इसके बाद भी एयर क्‍वालिटी शनिवार को भी चिंताजनक ही थी. इसका कारण खेतों में आग का लगना भी बताया गया है. राजधानी में शनिवार को PM2.5 का स्‍तर 41 प्रतिशत तक पहुंच गया था.
इससे पहले शुक्रवार को एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 462 दर्ज किया गया था.
सिस्‍टम ऑफ एयर क्‍वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने जो आंकड़े जारी किए, उसके अनुसार 4,189 आग लगने की घटनाएं इस सीजन में हुईं हैं .जिस कारण प्रदूषण बढ़ा है. रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बतया कि आनंद विहार की एयरक्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 424 (गंभीर श्रेणी), ओखला फेज-2 की एयरक्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 425 (गंभीर श्रेणी) और आरके पुरम की एयरक्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 446 (गंभीर श्रेणी) में दर्ज की गई.
Tags: