दलितों के लिए कुछ नहीं किया: मायावती

Update: 2022-02-05 15:29 GMT

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर के टपरी में आयोजित सभा में कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने तीनों पार्टियों को कटघरें में रखते हुए अपने शासन काल में कराए गए कार्यों को गिनाया। साथ ही कांग्रेस, भाजपा और सपा को दलित विरोधी करार दिया।

बसपा सुप्रीमो यहां सहारनपुर में एक सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सर्व समाज के लोगों को टिकट दिए गए है। आजादी के बाद कांग्रेस की ही अधिक समय तक सरकार रही। वह अपनी गलत नीतियों और दलित विरोधी होने के कारण सत्ता से बाहर हो गई। बाबा साहेब को कांग्रेस ने भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया। जब सत्ता से बाहर है तो महिलाओं की भागीदारी याद आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों औऱ दंगा करने वालों का भी राज रहा है। वेस्ट यूपी का मुजफ्फरनगर कांड प्रमुख रहा। जाट समाज के साथ ही मुस्लिमों को भी काफी नुकसान हुआ। सपा सरकार में दलितों के महापुरुषों को भी सम्मान नहीं दिया। मुसलमानों को भी सम्मान नहीं दिया गया।
Full View
Tags:    

Similar News