तेज आवाज ने ली युवक की जान? पुलिस ने कह दी चौंकाने वाली बात

खून निकला मुंह और नाक से.

Update: 2025-04-14 11:16 GMT

सांकेतिक तस्वीर

नासिक: नासिक पुलिस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि एक 23 साल के युवक की मौत तेज डीजे म्यूजिक की वजह से हुई. पुलिस ने साफ किया कि उसकी मौत टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) की वजह से हुई थी.
यह घटना सोमवार रात नासिक के पंचवटी इलाके में हुई, जहां एक कार्यक्रम में तेज डीजे म्यूजिक बज रहा था. वहां मौजूद नितिन रंशनगे को चक्कर आया और वह गिर पड़े. उनके मुंह और नाक से खून निकलने लगा. उनके भाई ने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नितिन टीबी से पीड़ित थे और उसी की वजह से उनकी जान गई. बता दें कि DJ के तेज म्यूजिक से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर जब आवाज तय सीमा से ज्यादा होती है.

Tags:    

Similar News