Dharmendra Death News: धर्मेंद्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र.
Dharmendra Death News: बॉलीवुड से बेहद बुरी खबर सामने आई है. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. अभी तक देओल फैमिली की तरफ से धर्मेंद्र की मौत की खबर को कंफर्म नहीं किया गया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट लिखा है. X पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना एक सदी की समाप्ति है. पीएम ने धर्मेंद्र के काम की तारीफ की है.
सोशल मीडिया पर सेलेब्स नम आंखों से धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दे रहे हैं. करण जौहर ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. वो कहते हैं- धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत है. धर्मेंद्र ने करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था.
अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा, धर्मेंद्र जी से आखिरी बार एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी. वे काम के प्रति जुनूनी थे. उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा है. वे अच्छे इंसान थे और सेट पर वे शांत रहते थे. उनको शर्म बहुत आती थी. आंखें नीचे करके बैठे थे. वे सेट पर अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातें करते थे. ये बात बिल्कुल सही है कि वे स्टारडम कभी शो नहीं करते थे. वे को-स्टाफ का भी बहुत ख्याल रखते थे. आउटडोर पर शूटिंग में काफी भीड़ होती थी, तब वे हर किसी का ख्याल रखते थे.