धामी सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Update: 2026-03-20 05:40 GMT

उत्तराखंड। धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कुल पांच नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह लोकभवन में हुआ। उत्तराखंड में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जिससे राज्य में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई तब मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि संवैधानिक प्रावधान के तहत उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।

अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में आठ सदस्य रह गए, जबकि पिछले वर्ष एक विवाद के कारण संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या घटकर सात रह गई।

Tags:    

Similar News