DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, LIVE देखें jantaserishta.com पर

Update: 2025-05-12 09:04 GMT

नई दिल्लीभारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद आज भारतीय सेना के अधिकारी फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के डीजीएमओ 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर मीडिया ब्रीफिंग करेंगे. 

भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से शुरू हुआ तनाव करीब-करीब शांत हो चुका है. दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर शांति का माहौल है, बीती रात सीमा पर कोई फायरिंग नहीं हुई. भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कई दिनों तक भारी गोलाबारी और गोलाबारी के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में शांति की रात देखी गई. 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने और भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी शुरू होने के बाद से इन इलाकों में यह पहली शांत रात थी. एजेंसी के मुताबिक, सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा से गोलीबारी की कोई घटना सामने नहीं आई.
दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग होने के बाद अब एनएसए अजीत डोभाल और नरेंद्र मोदी के बीच अलग से बैठक हो रही है. उनकी साथ एयरफोर्स के चीफ एयर मार्शल एपी सिंह भी मौजूद हैं. पीएम, एनएसए डोभाल और वायुसेना प्रमुख के बीच बैठक जारी है.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद पहली बार दोनों देशों के DGMOs के बीच तय हुई है, जो आज शाम में होगी. भारत की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के मेजर जनरल काशिफ चौधरी बात करेंगे.
Full View

Tags:    

Similar News

null