देर रात सड़कों पर गरीबों की मदद करने निकलें डिप्टी सीएम

देखें तस्वीरें...

Update: 2022-12-21 15:52 GMT
बिहार। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तो हलचल काफी तेज बनी हुई है। वही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लोगों कि सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान रखने के लिए अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंच जाते है। वही अब तेजस्वी गरीबों की मदद के लिए सड़क पर निरीक्षण करने निकल गए। तेजस्वी कल मंगलवार की देर रात सड़क पर निकले। साथ ही उन्होंने गरीबों के बीच कंबल बांट कर उनकी मदद की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से रैन बसेरा को डबल स्टोरे बनाने का निर्देश दिया। हालांकि इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी।
डिप्टी CM तेजस्वी यादव कभी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच राज्य के अलग-अलग अस्पताल पहुंच जाते है। वहीं डॉक्टरों को फटकार लगाते नजर आते है। बीते दिन मंगलवार को भी तेजस्वी निरक्षण पर निकले। लेकिन इस बार वह पटना की सड़क किनारे सो रहे गरीबों की मदद करने पहुंच गए। दरअसल तेजस्वी ने आर ब्लॉक सड़क पर देखा की गई गरीब लोग ठंडे में सोए हुए है। जिसके बाद वह खुद उनकी मदद करने उतर गए। साथ ही उन्हें कंबल भी दिया। वही स्थानीय रिक्शा चालकों ने आर ब्लॉक स्थित रैन बसेरा की जानकारी दी जिसे 1995 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बनवाया था वो अब जीर्ण अवस्था में बंद पड़ा है। तेजस्वी ने नगर आयुक्त अनिमेश पराशर को उसे फिर से शुरू करने और उसे डबल स्टोरे बनाने का निर्देश दिया।
इसके बाद तेजस्वी ने आर ब्लॉक स्थित पटना नगर निगम के द्वारा बनाए गए निःशुल्क अस्थाई आश्रय स्थल का जायजा लिया और वहाँ सो रहे लोगों से निगम के द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में जाना। आश्रय स्थल में बेड खाली रहने पर अधिकारियों ने बताया कि कई रिक्शा चालक चोरी के डर से अपना रिक्शा सड़क पर छोड़ कर यहाँ आना नहीं चाहते हैं। उन्हें निगम के कर्मचारियों के द्वारा समझा कर आश्रय स्थल में लाया जाता है। तेजस्वी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आश्रय स्थल पर एक बॉक्स बनाइये जहाँ लोगों की जो समस्या हो वो वहाँ लिख के दे सके।साथ ही तेजस्वी ने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े जगह में महिलाओं के लिए अलग निःशुल्क अस्थाई स्थल बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए । तेजस्वी को इस रूप में देखकर लोगों के चेहरे पर काफी खुशी थी।
Tags:    

Similar News

-->