विभागों की भी घोषणा जल्द हो जाएगी, कैबिनेट विस्तार के बाद बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार। बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सब लोगों के विभागों की भी घोषणा जल्द हो जाएगी। हम एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक करेंगे और तेजी से काम करेंगे। बता दें कि पटना स्थित राजभवन में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 52 मिनट तक चला। एक साथ 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कुल 31 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें से आरजेडी से 16, जेडीयू से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय ने शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसराइल मंसूरी, सारण के गरखा से विधायक सुरेंद्र राम, अनंत सिंह के करीबी आरजेडी एमएलसी कार्तिक सिंह, AIMIM छोड़कर आरजेडी में आए शाहनवाज आलम ने मंत्री पद की शपथ ली।