DEMO PIC 
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में बहुत तेजी से पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों के सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल के आते-आते राजधानी दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा सड़कों के सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में बहुत सारी सड़कें ऐसी थी। जिनकी हालत बहुत खराब बनी हुई थी। कहीं गड्ढे थे तो कहीं बीच से सड़क टूट रही थी। राजधानी दिल्ली की एक दर्जन से ज्यादा सड़कों पर सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली में पूरे विश्व से लोग आते हैं।
इसके अलावा मंत्रिमंडल के अधिकारी ब्यूरोक्रेट्स के आवास तथा कार्यालय भी दिल्ली में स्थित है। इस वजह से भी दिल्ली की सड़कों का सुंदर आकर्षक और ठीक होना बहुत आवश्यक है। इस समय राजधानी दिल्ली में कड़कड़डूमा रोड, शिवदास पुरी रोड, मजलिस पार्क रोड, नरवाना रोड, टिकरी बॉर्डर रोड, नेलसन मंडेला रोड रोडो पर सौंदर्यीकरण मरम्मत का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। नया साल भी करीब आने वाला है। और पीडब्ल्यूडी विभाग चाहता है कि नए साल में राजधानी दिल्ली की सड़के नए तरीके से चमचमाती हुई दिखाई दे। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार माने तो इन सड़कों के मरम्मत की डेडलाइन जनवरी के अंतिम सप्ताह तक है।
दिल्ली में दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों और देशों से भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस वजह से भी बेहतर सड़कों के अलावा यहां पर बेहतर इन्फ्राट्रक्च र और अच्छी सुविधाओं का होना हमारे देश को दशार्ता है। देश का प्रतिनिधित्व करता है।
Tags: