दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण, आज पहली कैबिनेट मीटिंग
मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता.
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले ली है. पद की शपथ लेते ही वह एक्शन मोड में आ गई हैं. आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली मीटिंग भी होगी.
रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंची और उन्होंने कार्यभार संभाला. वह शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी. इसके बाद शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग होगी.
दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री सबसे पहले यमुना का दौरा करेंगे और फिर उसके कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेंगे. बता दें कि रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यंत्री पद की शपथ ली. उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद उनकी कैबिनेट के मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी शपथ ली.