विभव कुमार को तीस हज़ारी कोर्ट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

7 दिन की मांगी रिमांड

Update: 2024-05-18 17:00 GMT
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में आरोपी पूर्व पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद विभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने उनकी 7 दिन की हिरासत मांगी। इससे पहले गिरफ्तार विभव कुमार को मेडिकल जांच के लिए अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे तीस हजारी कोर्ट ले जाया गया।
स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में विभव कुमार को कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 7 दिन की कस्टडी की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि विभव कुमार की आज गिरफ्तारी की गई। मौजूदा महिला सांसद को बुरी तरह पीटा गया। उनके बटन भी खुल गए। DVR की मांग हमने की। हमें कुछ CCTV फोटेज मिले। दिल्ली पुलिस ने कहा हमने आरोपी का फोन मांगा, जिसका पासवार्ड हमको नहीं दिया गया, फोन को मुंबई में फॉर्मेट किया गया, उसने बताया कि उसका फोन हैंग हो गया था। आज भी यह मुख्यमंत्री के आवास पर गए, यह मुख्यमंत्री के साथ 2015 से काम कर रहे थे। इनका मकसद सबूतों को नष्ट करना था।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि फोन को मुंबई में फॉर्मेट किया, फोन फॉर्मेट करने से पहले डाटा का क्लोन किया जाता है, हमको विभव को मुंबई लेकर जाना है, जहां इसने फोन फॉर्मेट किया था। उसे निजी तौर पर वहां ले जाए बिना जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि अभी तक हमको फोन का पासवर्ड नहीं दिया है, इसलिए मोबाइल को ओपन करने के लिए एक्सपर्ट को देना होगा, बिना उसकी मौजूदगी के यह संभव नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि महिला सांसद को पीटने की क्या वजह थी, यह पता लगाने के लिए भी हिरासत में पूछताछ की जरूरत है। इसके लिए विभव की सात दिनों की हिरासत जरूरी है, क्योंकि अन्य साक्ष्य के बारे में भी पूछताछ करनी है। स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने विभव कुमार को CM हाउस से गिरफ्तार किया था। असल में, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि विभव कुमार दिल्ली से बाहर नहीं गए, बल्कि CM हाउस में ही मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने विभव को हिरासत में लिया और सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई।
Tags:    

Similar News