सिगरेट देने से इनकार करने पर शख्स को 2 लोगों ने चाकू मारा

पुलिस ने कहा, दोनों ग्रुप करीब पांच महीने पहले किसी छोटी सी बात पर आपस में लड़े थे।

Update: 2023-04-30 06:00 GMT

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सिगरेट न देने पर 22 वर्षीय एक युवक को दो लोगों ने चाकू मार दिया। पुलिस ने कहा कि घटना 28 अप्रैल को ई-3 ब्लॉक नंद नगरी पार्क के पास रात करीब सवा 11 बजे हुई।।
पुलिस ने कहा, पीड़ित फहीम पार्क में घूम रहा था, जब दो व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने फहीम से सिगरेट की मांग की। जब फहीम ने इनकार किया, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। बाद में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान रविंदर और चेतन उर्फ लकी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, दोनों ग्रुप करीब पांच महीने पहले किसी छोटी सी बात पर आपस में लड़े थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News