BIG BREAKING: दिल्ली कांग्रेस को मिला अंतरिम अध्यक्ष, जानें नाम

Update: 2024-04-30 08:44 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसी) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव का नाम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार सबसे आगे चल रहा था।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह पंजाब के इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
Tags:    

Similar News