Defence Minister राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को करारा संदेश

फिर हरकत की तो जवाब मिलेगा

Update: 2026-03-13 15:00 GMT
Lucknow लखनऊ में रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आतंकी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि Operation Sindoor के दौरान भारत की सैन्य क्षमता दुनिया ने देखी। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में BrahMos मिसाइल ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारी तबाही मचाई थी।



राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भविष्य में दोबारा ऐसी कोई हरकत करने की कोशिश की, तो भारत उसे ऐसा जवाब देगा जिससे वह कभी उबर नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से समझौता
नहीं किया जाएगा और भारतीय सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल की इंटीग्रेशन और टेस्टिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधा लखनऊ में स्थापित की गई है। इससे उत्तर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भारत लगातार अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत कर रहा है और आधुनिक तकनीक से लैस हथियार प्रणालियों का विकास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन अगर देश की सुरक्षा को चुनौती दी जाती है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News