रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मालदीव के लिए रवाना होंगे

Update: 2023-05-01 01:34 GMT

दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वे द्वीप राष्ट्र को एक तेज गति वाला गश्ती पोत और एक लैंडिंग क्राफ्ट भारत की तरफ से भेंट में देगें। रक्षा मंत्रालय ने उनके मालदीव दौरे के बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक, राजनाथ सिंह मालदीव के लिए एक मई को रवाना होंगे, जहां वे तीन मई तक रहेंगे। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि रक्षामंत्री की मालदीव यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक मजबूत बंधन बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।


अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे। साथ ही उनका द्वीप राष्ट्र के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और अपने समकक्ष मारिया दीदी के साथ भी बातचीत करने का कार्यक्रम है। उनसे पहले, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने पिछले महीने मालदीव का दौरा किया था।

मंत्रालय ने बताया कि मित्र देशों और क्षेत्र में भागीदारों की क्षमता निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों को एक तेज गश्ती जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट उपहार में देंगे। इसके अलावा, मालदीव में विभिन्न भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन का भी वे जायजा लेंगे। साथ ही अपने दौरे के दौरान रक्षामंत्री वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों के साथ भी बातचीत करेंगे।मालदीव के रक्षा और विदेश मंत्रियों के साथ सिंह की बातचीत को लेकर रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि रक्षा और विदेश मंत्रियों के साथ वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

Tags:    

Similar News

-->