सीएम पर जानलेवा हमला, सुरक्षा घेरे को तोड़कर घुसे चेन स्नेचर्स

बड़ी खबर

Update: 2023-06-15 13:14 GMT
बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर एक बार बड़ी चूक हुई है। नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी समय बाइकर्स गैंग के 2 सदस्य CM का सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गए। CM बाइक से टकराने से बचे। उन्होंने बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी। नीतीश कुमार सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से सात सर्कुलर रोड की ओर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार से बाइकर्स बेतरतीब तरीके से मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए।
वे सीएम को कट मारते हुए निकल गए। इस दौरान नीतीश कुमार बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि सीएम नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना सर्कुलर रोड के पास हुई, जहां कई वीआईपी रहते हैं। राजद सुप्रीमो की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का आवास भी यहीं है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। एक ही बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है। पटना SSP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बाइकर्स से पूछताछ हो रही है। बाइक का नंबर बीआर 01 डीके 7148 है। यह किसी हिमांशु कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सात सर्कुलर रोड को बंद कर चेकिंग भी की।
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। एक साल पहले पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर CM को मुक्का जड़ दिया था। वहीं, एक कार्यक्रम में जाते समय पटाखे फोड़े गए थे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इसी दौरान यह बाइकर्स तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए एक-एक कर वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान घटना हुई। इस घटना के बाद CM हाउस पर SSG के कमांडेंट और पटना SSP की बैठक हुई है।
Tags:    

Similar News

-->