खून से सनी मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-08-31 15:08 GMT
जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में एक युवक की नृशंस पूर्वक हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके पुराने मकान से बरामद हुआ, जहां उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाएं। प्रारंभिक पड़ताल में युवक की हत्या के कारणों और हत्यारों का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। साथ ही एफएसएल टीम को साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर बुलाया गया है। बिंदायका थानाधिकारी संजय पूनिया ने बताया कि यह घटना सिरसी गांव की गांधी बस्ती की है। जहां 23 वर्षीय के कमल कुलदीप का शव उसके पुराने मकान से मिला है। उन्होंने बताया कि उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं और शरीर पर लोहे की चैन भी बंधी मिली है। फिलहाल शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव को लेकर परिजन स्वयं की अस्पताल पहुंच गए थे, यहां से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस की ओर से बताया गया कि मृतक कमल कुलदीप एक मिक्सी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था और उसके परिवार का गांधी बस्ती में पुराना मकान है, जहां वह रहते हैं। वारदात के दौरान कुलदीप नहाने की बात कहकर अपने पुराने मकान पर गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घरवालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां कुलदीप का शव मिला। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वारदात के कारणों के बारे में पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है। बगरू एसीपी अनिल शर्मा का कहना है कि इस घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, अभी तक हत्या के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल करने में जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News