गोविंद कुंड में मिला महिला का शव, मुंह में कपड़ा ठूंसा था

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-04-02 15:06 GMT
मथुरा। मथुरा में गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार को एक 22 साल की महिला का अर्धनग्न शव मिला। आशंका है कि हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई। फिर शव को कुंड में फेंक दिया गया। शव पानी में तैर रहा था। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर परिक्रमा मार्ग की है। रविवार सुबह कुछ लोगों ने कुंड में शव देखा। उन्होंने आस-पास के लोगों को बताया तो भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के हाथ-पैर बंधे थे। एक जैकेट से उसका मुंह ढका था। बॉडी के ऊपर के हिस्से में इनरवियर था जबकि नीचे रंगीन लेगिंग थी। बताया जाता है कि शव पानी से 48 घंटे से 72 घंटे में सतह से ऊपर आ जाता है। इसी के आधार पर पुलिस का कहना है कि शायद शव को तीन दिन पहले कुंड में फेंका गया होगा। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला शादीशुदा है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। उसके बाद शव को कुंड में फेंका गया। आस-पास के क्षेत्र में शिनाख्त करने का प्रयास जारी है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी।
Tags:    

Similar News

-->