बंद कमरे में मिली व्यक्ति की लाश, पडोसी भी रह गए दंग

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2024-06-21 13:30 GMT
Karnal. करनाल। हरियाणा के करनाल में गौशाला रोड पर बंद मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला तो घर के अंदर दहलीज पर व्यक्ति का शव पड़ा था। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा था। बुजुर्ग व्यक्ति पिछले 4 साल से घर पर अकेला रह रहा था। मौके पर मौजूद दुकानदार संजीव ने बताया कि मृतक अशोक कुमार (55) पिछले 4 साल से यहां अकेला रह रहा था। वह काफी जिद्दी स्वभाव का था। जिसके चलते अशोक की परिवार वालों से नहीं बनती थी। मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा जयपुर में नौकरी करता है और दूसरा बेटा करनाल के सेक्टर 8 में रहता है।

मौके पर मौजूद दीपक ने बताया कि मृतक के दोनों बेटों ने कई बार अपने पिता को अपने ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। अशोक बहुत ही कम घर से बाहर निकाला था। सारा दिन घर पर ही रहता था। आस पड़ोस के किसी भी व्यक्ति से उनकी नहीं बनती थी। पुलिस की माने तो प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। क्योंकि व्यक्ति का आधा शरीर कमरे के अंदर था और आधा शरीर कमरे के बाहर पड़ा था। बॉडी पुरी तरह से फुल चुकी थी, शव से खून पानी बनकर बह रहा था। जिसके कारण गली में ज्यादा बदबू आनी शुरू हुई थी। ​​​​​​​सिटी थाना के SHO सुलतान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।
Tags:    

Similar News

-->