पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में पति पत्नी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना रविवार शाम की है. घटना की सूचनाी मिलने के बाद मीरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति-पत्नी की आत्महत्या मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन वजहों से दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया.
बताया जाता है कि दोनों की शादी 6 माह पूर्व हुई थी और महिला गर्भवती थी. दोनों ही काफी कम उम्रे के बताए जाते हैं. आत्महत्या के पीछे आखिर क्या वजह रही होगी, अभी इसका पा नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले को लेकर परिवार वालों से बातचीत कर रही है. दोनों शव को पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया है. पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा.
मामले को लेकर पोस्टमार्टम कराने आए हुए मीरगंज थाना के पुलिसकर्मी सरजू पासवान ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में एक पति पत्नी की फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को फंदे से नीचे उतरवाया. दोनों पति-पत्नी हैं और उनकी मौत हो चुकी है. दोनों ने छह महीने पहले की इंटरकास्ट मैरिज की थी. पुलिस इस मामले में आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपनी जान दे दी.
Tags: