लापता है बेटी, थाने पहुंची मां से पुलिस वालों ने लिया रिश्वत

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-07-26 09:18 GMT

यूपी UP News । देवरिया में यूपी पुलिस UP Police का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एक महिला का कहना है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने उसकी बेटी को ढूंढने के लिए उससे प्लेन की टिकट और जेब खर्च लिया। यहां तक कि महिला को इन सब का इंतजाम करने के लिए अपने खेत गिरवी रखने पड़े। महिला ने पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई थी। बेटी के मुंबई में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुंबई जाने का खर्च महिला से वसूल किया।

मामला देवरिया का है। थाना बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का एक लड़ा भगा ले गया। मई में लड़की लड़के संग भागी तो मां ने पुलिस में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस लापता होने की शिकायत दर्ज करते हुए लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया। जांच में लगी पुलिस को लड़की की लोकेशन मुंबई मिली। जून में पुलिस ने मां के पास पहुंच उन्हें लड़की की लोकेशन मिलने की बात कहते हुए कहा कि जल्दी पहुंचकर लड़की को लाना होगा नहीं तो लोकेशन बदलने का भी डर है। इसके लिए हवाई जहाज से मुंबई जाकर आना होगा जिसके लिए महिला को टिकट बुक कराने की सलाह दी।

महिला की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने अपने खेत गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया और टिकट करवाई। लखनऊ से दिल्ली होते हुए मुंबई की टिकट मिली। एक सब इंस्पेक्टर के साथ एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल गए। तीन लोगों की प्लेन टिकट के लिए 22 हजार का खर्चा हुआ। साथ ही वापसी के लिए लड़की समेत 4 की टिकट करवाई गई जो 7 हजार की हुई और रास्ते के लिए 6 हजार और दिए गए। 21 जून को तीनों पुलिस वाले लड़की को वापस ले आए और महिला को सौंप दिया। बताया गया कि लड़का वहां से भाग निकला था। बाद में पुलिस ने उसे देवरिया से पकड़कर जेल भेजा। मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मामले में तीनों पुलिस वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ सर्किल को मामले की जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News

-->